
"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।" 🇮🇳 गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा ये मत समझना कि देश को स्वाधीनता युँ ही मिली हैँ, हर कली इस बाग कि खून पीकर खिली है। बिछ गये थे जो नीवोँ मे दीवार के नीचे गङे हैँ, ये महल तो इन शहीदोँ कि चिताओं पर खङे है॥ आसमां को ज़िद है जहां बिजलियां गिराने की, हमें भी ज़िद है वहीं आशियां बनाने की..। आहों से पत्थर पिघलेगा , इस धोखे में मत रहना, बिना लड़े इंसाफ़ मिलेगा , इस धोखे में मत रहना. भारत के जर्रे- जर्रे में , अपना अपना हिस्सा है, कोई बुला बुलाकर देगा , इस धोखे में मत रहना, बिना लड़े... भाग भगवान तो एक छलावा है, ईश्वर ही कल्याण करेगा, इस धोखे मे मत रहना, बिना लड़े... कहा किसी ने तेरे हाथों मे, धन दौलत की रेखा है, छप्पड़ फाड़कर धन बरसेगा , इस धोखे में मत रहना, बिना लड़े.... शिक्षित और संगठित होकर ,खुद पर तुम विश्वास करो, और कोई संघर्ष करेगा, इस धोखे में मत रहना , बिना लड़े... संविधान की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है, कोई और बेड़ा पार करेगा, इस धोखे में मत रहना , बिना लड़े इंसाफ़ मिलेगा , इस धोखे में मत रहना... परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है ज़मीं पे बैठ के क्या आसमान देखता है तेज़ आंधी के तक़ाज़े को , नज़रअंदाज़ कर तू परिन्दा है ,तो फिर अपने परों पे नाज़ कर इस तरह से क़ैद में रहना तेरी आदत नहीं तोड़ दे पिंजरा, उड़ानों का नया आगाज़ कर युँ ही गर, ख़ामोश रहकर धूप से शरमाएगा अब्र को बेदार करना है ,तो फिर आवाज़ कर न श्रीः कुलक्रमाज्जता, न ही भूषणों उल्लेखितोपि वा। खड्गेन आक्रम्य भुंजीतः, वीर भोग्या वसुंधरा ।। “न तो लक्ष्मी (धन-संपत्ति / राज्य) वंश परंपरा से निश्चित होती है और न ही आभूषणों पर उनके मालिक का नाम लिखा होता है। केवल तलवार (कर्तव्य-बल) के दम पर पुरुषार्थ करने वाले विजेता ही इस वसुंधरा का उपभोग करते हैं।” लड़ो लड़ नहीं सकते, बोलो बोल नहीं सकते, लिखो लिख नहीं सकते, साथ दो साथ नहीं दे सकते, काम करने वालो का मनोबल बढ़ाओ यदि वो भी नहीं कर सकते हो, जो कर रहे हैं, उनका मनोबल मत तोड़ों क्योंकि वो तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहा है। "मंदिरों मस्जिदों में सजदा शामो सुबह करते हो , खुदा वहां भी है साहब जहां तुम गुनाह करते हो...!!" मेरे हुलिए से न कर मेरे किरदार का फैसला तेरा वजूद मिट जाएगा मेरी हकीकत जानते जानते हौसलों की आग दिल में जलाए बैठे हैं, हम बदलाव की मशाल उठाए बैठे हैं। जो समझते हैं हमें कमजोर अभी, उन्हें बताने का इरादा बनाए बैठे हैं। ना थके कभी पैर ना कभी हिम्मत हारी है हौसला हैं जिंदगी में कुछ कर दिखाने का इसलिए अभी भी सफर जारी है ! शहीदों की राहों पर आज भी दीप जलते हैं, उनके जज़्बों से ही ये वतन संभलते हैं। जो मिट गए देश के लिए हँसते-हँसते, वो हर दिल में आज भी अमर रहते हैं। क्या कहा कश्मीर दे दूं ? हिंद की जागीर दे दूं ? ये कभी मुमकिन ना होगा , मुल्क की तकदीर दे दूं !! क्या हिमानी कूल दे दूं , जाफरानी फूल दे दूं ? गंध केशर की नशीली , बूटियां अक्सीर दे दूं ? ख़ुद-बाखुद कुदरत जहां, आकर लुटाती है हुनर हिंद के दिलकश चमन का , खूबसूरत हीर दे दूं? क्या कहा, कश्मीर दे दूं? हिन्द की जागीर दे दूं ? ये कभी मुमकिन ना होगा ,मुल्क की तकदीर दे दूं !! भीम अर्जुन से हजारों , वीर रक्षा को खड़े ! ओ दु:शासन हाथ में , क्यों द्रोपदी का चीर दे दूं? क्या कहा कश्मीर दे दूं ? हिन्द की जागीर दे दूं ? ये कभी मुमकिन ना होगा ,मुल्क की तकदीर दे दूं! बस जुबां कर बंद अपनी ये आन हिंदुस्तान की क्यों तुझे मं हिंद का ताज दे दूं ! क्या कहा kashmir de दूं ? हिंद की जागीर दे दूं ! ये कभी मुमकिन ना होगा मुल्क की तकदीर दे दूं ? वो देश- देश है क्या जिसमें , लेते जन्म शहीद नहीं वो खाक जवानी है क्या जिसमें ,मर मिटने का जुनून नहीं वो मां बेकार सपूती है ,जिसने कायर पूत जाया है वो पूत -पूत h kya जिसने ,माता का दूध लजाया h सुख पाओ तो इतरा जाना, दुःख पाओ तो कुम्हला जाना धिक्कार h ऐसे जीवन पे,पैदा होना और मर जाना पैदा हो तो ऐसे हो ,जैसे तानत्या बलवान हुआ मरना हो तो ऐसे मरो,जैसे भगत सिंह कुर्बान हुआ तोपों में गर्दन डलवाई थी हंस हंस कर फांसी खाई थी फिर भी उन दीवानों के मुख पर कभी शिकन ना आई थी वो भी घर के उजियारे थे बहनों के बंधु दुलारे थे पर वो देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूम गए भारत की लाज बचाने को शत शत सूली पे चढ़ गए जय हिंद जय भारत 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🕉️🕉️🔱🔱⚜️⚜️

