
साँसों के दरमियाँ भी, एक ज़िन्दगी होती है, पर उजाग़र हुई वक़्त की राख , अब धूमिल क्यों दिखती है ? बीता हुआ पल, क्यों अजनबी सा दिखता है कौन है वो , मुस्कराता हुआ जो परेशान दिखता है सुबह की चादर की सलवटे रात को वापस न ला पाएंगी, इस नए शहर में, यादों का पता , क्या ये पुरानी गलियां बता पाएंगी साँसों के दरमियाँ भी, एक ज़िन्दगी होती है, पर उजाग़र हुई वक़्त की राख , अब धूमिल क्यों दिखती है ? लो अब हम आ चुके, पर जाने को मजबूर नहीं, जो ठहर कर पार कर सके, ये वो किनारे नहीं , इस मिटी की खुशबू तो आज भी वही है उसमे बसी हुई यादें , फिर क्यों बेज़ान लगती है? साँसों के दरमियाँ भी, एक ज़िन्दगी होती है, पर उजागर हुई वक़्त की राख , अब धूमिल क्यों दिखती है ? साँसों के दरमियाँ भी, एक ज़िन्दगी होती है, Lyrics © 2026 [भान "अंदाज़ " / UBS Creatives]. All rights reserved

