
Saltnat Fakir Gupta saaheb boss of the bosses
कभी देखने की कोशिश की है सिर्फ पूछ रहा हूं don't take otherwise कोशिश करो तो सब मुमकिन है, और जिसने चाहा उसने देखा भी । खुद से ऊपर उठकर जब देखना शुरू करते हैं तो धीरे-धीरे स्पष्टता आती है , खैर मैं भी अभी कोशिश ही कर रहा हूं, शायद कोई ऐसा पल आ जाय ना रईस हूँ ना अमीर हूँ, न मैं बादशाह न मैं वजीर हूँ, मेरे मालिक... तेरा इश्क़ हैं मेरी सल्तनत, मैं उसी सल्तनत का फ़कीर हूँ !! अच्छा है आँखों पर पलकों का कफन है, वरना तो इन आँखो में बहुत कुछ दफन है..! "अपनी कुर्बत में बहुत सोच के लाना मुझको, इतना आसां हूँ कि मुश्किल है निभाना मुझको" कुछ होते हैं जो कहते ही नहीं कुछ कुछ होते हैं जो नहीं रह पाते चुप मुझे बोलना-सुनना दोनों आया है, कौन सा कहें अंदाज़ आपका, जो आपमें समाया है? ईमान रख छोड़ा है ताखों पर तो लोगों ने अब ढूंढते फिरते हैं उसे , ये तो उधारों में वयः निरन्तरं गच्छति... उम्र बिना रुके सफ़र कर रही है, और तुम ख़्वाहिशें लिए वहीं खड़े हो...! बीता पल — वो लौटकर नहीं पूछेगा कि तुम तैयार थे या नहीं। वक़्त को तुम्हारी हाँ का इंतज़ार नहीं। वो चलता रहा — चलता रहेगा। और तुम? तुम अभी भी उसी मोड़ पर खड़े हो जहाँ कभी किसी ने कहा था — अभी नहीं, थोड़ा और सोच लो। ख़्वाहिशें बोझ नहीं होतीं — लेकिन जब उन्हें बस ढोते रहो, जीते नहीं — तो वही सबसे भारी हो जाती हैं। उम्र माफ़ नहीं करती। और ख़्वाहिशें थकती नहीं — बस धुंधली होती जाती हैं। किसको देख रिझाऊं मैं, मैं मेरा मुझसे जुदा-जुदा जब मुझे मैं दिखा ही नहीं, किसे देख कह दूँ, मेरा खुदा? हाँ...? मोहब्बत की हवाएँ जब कभी तुमको छुएँगी, पुरानी कुछ गुज़री यादें आँखों में ठहरेंगी, दिलों के खेल में जब-जब कोई बाज़ी हराएगा, तुम्हें हर मोड़ पर गुज़रा हुआ इक शख़्स याद आएगा। तुम्हें तब इल्म होगा चाहतों के ख़ास होने का, किसी के पास होने का, किसी के पास खोने का। मिल तो जायेगा कोई ज़माने में, मगर वो बात न होगी, जो हम कर जाते थे अपनी आँखों से, वो बरसाात न होगी। तड़प उठोगी जब तुम बे-रुख़ी से इस ज़माने की, ज़रूरत जब पड़ेगी ज़ख़्म पर मरहम लगाने की, तुम्हारे दिल के सन्नाटों में इक आवाज़ गूँजेगी, याद इतनी मेरी आयेगी,हर तरफ मुझको ढूँढोगी। तसल्ली के लिए दिल की,उठाओगी क़लम अपनी, सुनाने के लिए दुनिया को इक दीवाने की कहानी, नज़र फेरोगी जब तुम और कोई तुमको न भायेगा, हमारे बाद चाहत का मज़ा ही मर जायेगा। शिकायत फिर ज़माने भर से तुम करती फिरोगी, हज़ारों महफ़िलों में हाथ तुम मलती फिरोगी पुकारोगी हर इक को थाम कर -ले चलो मुझे उसी जगह, नहीं तो चाहो मुझे ... चाहो उसी दीवाने,,उसी पागल की तरह। गुप्ता साहेब.जब इंसान को अपना असली चेहरा ही दिखाई नहीं देता, तब वो किसी और में खुदा, मोहब्बत या सुकून ढूँढता फिरता है..सच तो ये है कि सबसे कठिन सफर दुनिया का नहीं, खुद तक पहुँचने का होता है... बहुत भागा। बहुत बदला। बहुत कुछ पाने की कोशिश की। और एक दिन थककर रुका — तो जो सामने था, वो कोई मंज़िल नहीं थी। बस मैं था। वही जो शुरू से था। थोड़ा साफ़ हुआ। थोड़ा हल्का हुआ। सारे रास्ते, सारी ठोकरें, सारे लोग, सारे धोखे — सब मिलकर बस एक काम कर रहे थे। वो परत-दर-परत उतार रहे थे जो मैं था नहीं, पर बनने की कोशिश कर रहा था। यात्रा बाहर की लग रही थी। थी अंदर की। और जब पहुँचे — तो ख़ुद से मिले। आत्मा को तप की धूनी दो परमात्मा से मिलन हो जाएगा। संसार के मोह को छोड़कर उसी की वंदना करो, करो सत कर्म परमात्मा को पा जाओगे। पहले खुद को जान लो फिर खुदा भी नजर आएगा। ""जंजीरें टूट जाती हैं, पहरे हट जाते हैं, लेकिन प्रेम का अदृश्य धागा कभी नहीं टूटता।"---।।

