
लहर लहर लहराता, संदेश सुनाते जाता, तिरंगा देश की शान है, इस मिट्टी की पहचान है। लहर लहर लहराता, संदेश सुनाते जाता, तिरंगा देश की शान है, इस मिट्टी की पहचान है। वीरों की वीरता की गाथा, सबसे ऊपर केसरी गाता। वीरों की वीरता की गाथा, सबसे ऊपर केसरी गाता। अनगिनत बलिदानों को युगों युगों तक रहे सुनाता। युगों युगों तक रहे सुनाता। लहर लहर लहराता... संदेश शांति, अमन, प्रेम का मध्य में है श्वेत सुनाता। संदेश शांति, अमन, प्रेम का मध्य में है श्वेत सुनाता। लड़ो न तुम आपसमें प्यारो राग एकताका वो गाता। राग एकताका वो गाता। लहर लहर लहराता... सम्पन्नता व समृद्धि की बात अंत में हरा है करता। सम्पन्नता व समृद्धि की बात अंत में हरा है करता। हर घर में खुशहाली हो, ख्वाब सदा है ये संजोता। ख्वाब सदा है ये संजोता। लहर लहर लहराता, संदेश सुनाते जाता, तिरंगा देश की शान है, इस मिट्टी की पहचान है। तिरंगा देश की शान है, इस मिट्टी की पहचान है।

