
जिंदगी जीता मैं बन के मौला चला करे कहीं चाहे कोई रौला परवाह न करता मैं दुनिया की अपनी धुन में रहता मैं अलबेला जिंदगी जीता मैं बन के मौला चला करे कहीं चाहे कोई रौला कोई बना है बड़ा अफसर, और बना कोई साहब बहादुर मैं घर में आराम से बैठा इन सब ओहदों से भी ऊपर चिंता नहीं मुझे कोई सताती चिंता के प्राण लेता मैं हर सुनता नहीं बुरा जो कोई बोला जिंदगी जीता मैं बन के मौला चला करे कहीं चाहे कोई रौला पैसे की परवाह नहीं मुझको खाने पीने को पड़ता पैसा पूरा धुन में मैं अपनी मगन रहता देता मेरा खुदा भी साथ पूरा चलती गाड़ी बस यूं ही अपनी मस्ती भरी राहों का राही अकेला सयाना मैं, समझना न मुझको भोला जिंदगी जीता मैं बन के मौला चला करे कहीं चाहे कोई रौला गिरने से डर न लगता मुझको संभल कर चल पड़ता मेरा मेला कुदरत से कर ली है मैंने यारियाँ उजाले मिटाते चलते राहों का अंधेरा मुस्कुराना बस मेरी फितरत क्या छीनेगा कोई मुझसे हँसना मेरा जो भी देखा, मन ने बस वही है बोला जिंदगी जीता मैं बन के मौला चला करे कहीं चाहे कोई रौला परवाह न करता मैं दुनिया की अपनी धुन में रहूं मैं अलबेला जिंदगी जीता मैं बन के मौला चला करे कहीं चाहे कोई रौला .....कोई रौला .....बन के मौला

