
तू है चरवाहा मेरा, तू है सहारा मेरा, तू ही है मेरा प्रभु परमेश्वर, तू है चरवाहा मेरा। चिंता नहीं मुझे किसी भी बात की, संभाली तूने डोर हर हालात की। कमी-घटी मुझे डरा न पाए, भरोसा तुझ पर बढ़ता ही जाए। तू है चरवाहा मेरा, तू है सहारा मेरा, तू ही है मेरा प्रभु परमेश्वर, तू है चरवाहा मेरा। हरी चरवाई में मुझे चराता, शांत झरने से जल है पिलाता। आत्मा को मेरी तृप्त है करता, धर्म के मार्ग पर मुझे है चलाता। तू है चरवाहा मेरा, तू है सहारा मेरा, तू ही है मेरा प्रभु परमेश्वर, तू है चरवाहा मेरा। चाहे मौत की घाटी में चलूँ, बुराई से कभी भी न मैं डरूँ। हर पल मेरे साथ तू रहता, शांति और दिलासा है देता। तू है चरवाहा मेरा, तू है सहारा मेरा, तू ही है मेरा प्रभु परमेश्वर, तू है चरवाहा मेरा। शत्रु के सामने मेज़ सजाता, शिर पर मेरे तेल तू मलता। मेरा प्याला उमड़ता रहता, मन मेरा तुझसे आनंदित होता। तू है चरवाहा मेरा, तू है सहारा मेरा, तू ही है मेरा प्रभु परमेश्वर, तू है चरवाहा मेरा। तेरी भलाई, तेरी करुणा, साथ चलेगी जीवन भर मेरे। निवास करूँगा सदा के लिए, हे मेरे प्रभु, घर में तेरे। तू है चरवाहा मेरा, तू है सहारा मेरा, तू ही है मेरा प्रभु परमेश्वर, तू है चरवाहा मेरा। तू है चरवाहा मेरा... तू है सहारा मेरा... तू है चरवाहा मेरा।

