
क्या कहा कश्मीर दे दूं, हिंद की जागीर दे दूं, यह कभी मुमकिन ना होगा ,मुल्क की तकदीर दे दूं क्या हिमानी कूल दे दूं ,जाफरानी फूल दे दूं गंध केशर की नशीली ,बूटियां अक्सीर दे दूं ख़ुद-बाखुद कुदरत जहां, आकर लुटाती है हुनर हिंद के दिलकश चमन का ,खूबसूरत हीर दे दूं क्या कहा कश्मीर दे दूं, हिन्द की जागीर दे दूं ये कभी मुमकिन ना होगा ,मुल्क की तकदीर दे दूं भीम अर्जुन से हजारों ,वीर रक्षा को खड़े ओ दु:शासन हाथ में ,क्यों द्रोपदी का चीर दे दूं क्या कहा कश्मीर दे दूं ,हिन्द की जागीर दे दूं ये कभी मुमकिन ना होगा ,मुल्क की तकदीर दे दूं बस जुबां कर बंद अपनी ये आन हिंदुस्तान की क्यों तुझे मं हिंद का ताज दे दूं क्या कहा kashmir de दूं हिंद की जागीर दे दूं ये कभी मुमकिन ना होगा मुल्क की तकदीर दे दूं वो देश- देश है क्या जिसमें ,लेते जन्म शहीद नहीं वो खाक जवानी है क्या जिसमें ,मर मिटने का जुनून नहीं वो मां बेकार सपूती है ,जिसने कायर पूत जाया है वो पूत -पूत h kya जिसने ,माता का दूध लजाया h सुख पाओ तो इतरा जाना, दुःख पाओ तो कुम्हला जाना धिक्कार h ऐसे जीवन पे,पैदा होना और मर जाना पैदा हो तो ऐसे हो ,जैसे तानत्या बलवान हुआ मरना हो तो ऐसे मरो,जैसे भगत सिंह कुर्बान हुआ तोपों में गर्दन डलवाई थी हंस हंस कर फांसी खाई थी फिर भी उन दीवानों के मुख पर कभी शिकन ना आई थी वो भी घर के उजियारे थे बहनों के बंधु दुलारे थे पर वो देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूम गए भारत की लाज बचाने को शत शत सूली पे चढ़ गए जय हिंद जय भारत 🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🕉️🕉️🔱🔱⚜️⚜️

